फ़रवरी 5, 2026 11:33 पूर्वाह्न

printer

एनसीबी महानिदेशक अनुराग गर्ग ने मणिपुर के सीमावर्ती कस्बे मोरेह में नशामुक्ति केंद्र का दौरा किया

स्‍वापक नियंत्रण ब्यूरो- एनसीबी के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने मणिपुर के सीमावर्ती कस्बे मोरेह में एक गैर सरकारी संगठन द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र का दौरा किया। इस दौरान महानिदेशक ने केंद्र के कर्मचारियों से बातचीत की और नशा मुक्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए मादक पदार्थों और व्यसन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री गर्ग ने कस्बे में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उपायों की समीक्षा की।