नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इंडिया-म्यांमार सीमा से 36 किलोग्राम से अधिक की मेथामफेटामाइन और लगभग एक किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की है। इसकी कीमत लगभग 31 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ब्यूरो के अनुसार इस संबंध में म्यामां के एक नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
News On AIR | मार्च 5, 2026 1:13 अपराह्न
एनसीबी ने इंडिया-म्यांमार सीमा से ज़ब्त की मेथामफेटामाइन और हेरोइन