स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने नेपाल, भारत और श्रीलंका में सक्रिय एक मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का अंतरराष्ट्रीय भंडाफोड़ किया है। एनसीबी की चेन्नई और हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के साझा अभियान में 77 लीटर से अधिक हशीश का तेल और 2 किलोग्राम चरस जब्त की गई। कार्रवाई में मछली पकड़ने वाली एक नाव भी जब्त की गई। एनसीबी ने कहा कि एक श्रीलंकाई शरणार्थी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शुरूआती जांच के अनुसार प्रतिबंधित सामग्री नेपाल के काठमांडू से सोनौली भारत-नेपाल सीमा के रास्ते भारत में लाई गई थी।