फ़रवरी 28, 2026 10:20 पूर्वाह्न

printer

एनसीओएनएफ के निदेशक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य टिकाऊ तथा विज्ञान-आधारित कृषि पद्धतियों की ओर बढ़ना है

राष्ट्रीय जैविक और प्राकृतिक कृषि केंद्र-एन.सी.ओ.एन.एफ के निदेशक डॉ. गग्नेश शर्मा ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य रसायनों पर निर्भरता को धीरे-धीरे कम करना और टिकाऊ तथा विज्ञान-आधारित कृषि पद्धतियों की ओर बढ़ना है।

श्री शर्मा ने कल गाजियाबाद स्थित एन.सी.ओ.एन.एफ में आयोजित प्राकृतिक कृषि पर दो दिन के राष्ट्रीय सेमिनार में कहा कि प्राकृतिक कृषि एक महत्वपूर्ण अभियान है और सेमिनार के दौरान हुई चर्चाओं से हितधारकों को प्रमाणन, फसल कटाई के बाद प्रबंधन, बाजार संपर्क और राष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने से संबंधित चुनौतियों का समाधान करने में सहायता मिलेगी।

कृषि और किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत एन.सी.ओ.एन.एफ में आज भी प्राकृतिक कृषि प्रदर्शनी जारी रहेगी है।

सेमिनार का विषय है: पी.जी.एस.-इंडिया प्रमाणन की खोज और एक स्वस्थ भारत के लिए प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना।