राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम- एन.सी.आर.टी.सी ने आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर पॉड होटल, प्रीमियम डाइनिंग और अन्य यात्री-केंद्रित व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने का निर्णय लिया है।
एन.सी.आर.टी.सी ने आज बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत स्टेशन परिसर के अंदर तीस पॉड्स की क्षमता वाले एक पॉड होटल, एक फाइन डाइनिंग रेस्तरां और ऑफिस स्पेस तथा फूड एंड बेवरेज रिटेल आउटलेट जैसी यात्री-केंद्रित सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
निगम ने यह भी बताया कि इस परियोजना के तहत, लगभग चार हज़ार वर्ग मीटर से अधिक का एक संभावित प्रॉपर्टी डेवलेपमेंट क्षेत्र लाइसेंस पर दिया गया है, जो स्टेशन के अलग-अलग लेवल पर चार जगहों पर बाँटा गया है। एन.सी.आर.टी.सी के अनुसार, इससे यात्रियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में आतिथ्य और वाणिज्यिक सुविधाओं को एकीकृत किया जा सकेगा।