फ़रवरी 13, 2026 1:53 अपराह्न

printer

एनबीए ने 45 दिनों में एबीएस योजना के तहत 2.40 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण – एनबीए ने पिछले 45 दिनों में पहुंच और लाभ-साझाकरण एबीएस योजना के तहत 2 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि प्राप्त की है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि यह राशि बीज, पशु आहार और सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्रों से संबंधित संस्थाओं से जैविक संसाधनों के अनुसंधान और वाणिज्यिक उपयोग से संबंधित गतिविधियों के लिए प्राप्त हुई है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि इस योजना के तहत, लाभ संबंधित संस्थानों, स्थानीय समुदायों, किसानों, जैव विविधता प्रबंधन समितियों और अन्य के साथ साझा किए जाएंगे।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह प्रणाली जमीनी स्तर पर जैव विविधता के संरक्षण और सतत उपयोग के साथ-साथ आजीविका संवर्धन में भी सहयोग करेगी।