एनबीआई वैश्विक सेवा के निदेशक महफूज़ अहमद सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री सिद्दीकी ने कहा कि यह सम्मेलन एआई स्टार्टअप्स, कंपनियों और लोगों को प्रोत्साहन देगा और उन्हें एआई उद्योग में प्रगति के लिए सहायता करेगा।
वाधवानी फाउंडेशन के प्रमुख श्रीहर्ष, इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में फाउंडेशन की प्रमुख पहलों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें उद्यमिता, कौशल विकास, सरकारी डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और अनुसंधान शामिल हैं। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि यह सीखने का शानदार अनुभव रहा है। उन्होंने कई स्टार्टअप्स और विभिन्न मंडपों को एआई में उनके निर्मित कार्यों को देखा है।
वोकल लैब्स के सह-संस्थापक मृत्युंजय दास ने कहा कि शिखर सम्मेलन में उन्हें हितधारकों और निर्णयकर्ताओं से मिलने का अवसर मिला। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत ने पहला कदम उठा लिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत से कई महत्वपूर्ण विकास देखने को मिलेंगे, जिनमें मूलभूत मॉडल और प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।