मई 25, 2025 2:06 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुशासन पर बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।

 

यह बैठक एक दिवसीय विचार-विमर्श सत्र है1 इसमें सुशासन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस बैठक में भाग ले रहे हैं।

 

इस बैठक में सभी 20 एनडीए शासित सरकारों के 20 मुख्यमंत्रियों और 18 उपमुख्यमंत्रियों शामिल होंगे। यह बैठक भाजपा के गुड गवर्नेंस विभाग द्वारा आयोजित की गई है।

 

इसमें दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पहले प्रस्ताव में भारतीय रक्षा बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी जाएगी और दूसरे प्रस्ताव में केंद्र सरकार को आगामी जनगणना के दौरान जाति गणना कराने के निर्णय पर बधाई दी जाएगी।

 

इस सम्मेलन में विभिन्न एनडीए राज्यों की सरकारों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं पर भी चर्चा होगी। संबंधित राज्य के मुख्यमंत्रियों अपने-अपने प्रयासों पर प्रस्तुति देंगे।

 

बैठक में आगामी घटनाक्रमों जिसमें एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक पूर्ण होना, और 50वां लोकतंत्र हत्या दिवस शामिल है, जो आपातकाल की स्थापना का 50वां वर्षगांठ है पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।