सितम्बर 30, 2025 5:58 अपराह्न

printer

एनडीए प्रतिनिधिमंडल भगदड़ की स्थिति का पता लगाने के लिए करूर के एक दिवसीय दौरे पर है

सांसद अभिनेत्री हेमामालिनी के नेतृत्व में एनडीए प्रतिनिधिमंडल भगदड़ की स्थिति का पता लगाने के लिए करूर के एक दिवसीय दौरे पर है। उन्होंने भगदड़ में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों से बातचीत की। कल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने करूर भगदड़ पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की।

    इस बीच, तमिलनाडु पुलिस ने करूर भगदड़ मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पार्टी पदाधिकारियों मधियाझगन और मासी पावुनराज को कल शाम करूर पुलिस ने तलब किया था। करूर भगदड़ के बारे में झूठी खबर फैलाने के आरोप में एक यूट्यूबर फेलिक्स गेराल्ड को भी गिरफ्तार किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला