अक्टूबर 31, 2024 5:54 अपराह्न

printer

एनडीए के साथ-साथ इंडी गठबंधन भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में

एनडीए के साथ-साथ इंडी गठबंधन भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में है। कांग्रेस की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की सभा होगी, वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राजद के तेजस्वी यादव भी मोर्चा संभालेंगे।

 

आजसू पार्टी, जदयू, लोजपा रामविलास और वामदल भी प्रचार में अपना दम दिखाएंगे। कांग्रेस के वरीय प्रेक्षक भट्टी विक्रमार्का मल्लू आज बोकारो पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के रिसोर्स को बचाना कांग्रेस पार्टी की सोच है।

 

वरीय प्रेक्षक ने कहा कि झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाने की जरूरत है।