मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 2, 2024 2:21 अपराह्न

printer

एनडीए और इंडी गठबंधन ने राज्य की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एनडीए और इंडी गठबंधन ने राज्य की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कल रांची में कहा कि झारखंड में एनडीए को सभी 14 सीटें मिलेगी और इंडी गठबंधन शून्य पर आउट हो रहा है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्रों में संपन्न हुए मतदान के बाद यहां की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संताल की जनता ने भाजपा की जिताने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान किया है।

वहीं, दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री और झामुमो नेता चम्पाई सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। श्री सोरेन कल इंडी गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी  झारखंड में जीत का दावा किया है।