एनडीए और इंडी गठबंधन के कई स्टार प्रचारकों की भी आज ताबड़तोड़ सभाए होंगी। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज ईचागढ़, खरसावां, तमाड़ में चुनावी सभाएं करेंगें जबकि पार्टी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा की गढ़वा, चतरा और लातेहार में सभाएं होंगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं राजद के स्टार प्रचारक और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चतरा और पलामू में कई जगहों पर कार्यक्रम है।
13 नवंबर को पहले चरण की 43 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार का शोर कल शाम थम जाएगा।