राष्ट्रीय अपदा प्रबंधन प्राधिकरण – एनडीएमए ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले सात दिनों में बहुत खतरनाक जंगल की आग की चेतावनी दी है। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि क्षेत्र में लंबे समय से सूखे की स्थिति रहने से जंगल की आग लगने की घटनाओं में और विशेष रूप से जम्मू में काफी बढोतरी हुई है।
एनडीएमए ने कहा है कि अगले सात दिनों में जम्मू-कश्मीर में जंगल की आग की बड़ी घटना हो सकती है और ऐसे किसी आपातकाल में 112 नंबर डायल करने को कहा है। एनडीएमए की चेतावनी 30 जनवरी सुबह 11 बजे तक लागू रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में एक से 22 जनवरी तक वर्षा में 81 प्रतिशत की कमी रही है। इस अवधि में केवल 11 दशमलव 4 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि आमतौर पर 60 दशमलव पांच मिलीमीटर वर्षा होती है।