राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी का शहर-वार और केन्द्र-वार परिणाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। एनटीए ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद परिणाम वेबसाइट पर डाले हैं। इससे पहले न्यायालय ने एनटीए को उम्मीदवारों की पहचान की मास्किंग कर आज दोपहर 12 बजे तक वेबसाइट पर परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया था। परिणाम वेबसाइट दममजण्दजंवदसपदमण्पद पर उपलब्ध हैं।
इस बीच, रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान प्रबंधन ने नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में संलिप्त होने के कारण एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा सुरभि कुमारी को निलंबित कर दिया है। प्रबंधन ने नीट परीक्षा के दौरान सुरभि कुमारी की सभी गतिविधियों की जांच के लिए पांच सदस्यों की एक समिति गठित की है।
Site Admin | जुलाई 20, 2024 8:49 अपराह्न
एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी का शहर-वार और केन्द्र-वार परिणाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया