राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार-एनएसए अजीत डोभाल ने कल मॉस्को स्थित क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इससे पहले, श्री डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के साथ बातचीत की। इस अवसर पर श्री डोभाल ने कहा कि भारत का रूस के साथ एक विशेष और दीर्घकालिक संबंध है और वह इस संबंध को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच उच्च-स्तरीय बातचीत हुई है, जो काफी महत्वपूर्ण रही है। सुरक्षा सलाहकार ने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत आएंगे और उनके भारत दौरे की तारीख लगभग तय हो चुकी हैं।
Site Admin | अगस्त 8, 2025 8:40 पूर्वाह्न
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की; श्री पुतिन शीघ्र ही भारत आएंगे