राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट का स्वतः संज्ञान लिया है।
आयोग ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। खबरों के अनुसार, इस हादसे में अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं।
आयोग का मानना है कि यदि घटना के बारे में खबरों में दी गई जानकारी सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है।
आयोग की ओर से मांगी गई रिपोर्ट में बचाव अभियान की स्थिति, पीड़ित परिवारों को दिया गया मुआवजा, पुलिस जांच और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों का विवरण दिए जाने की संभावना है।