राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग- एन.एच.आर.सी का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। समापन समारोह में आयोग के महासचिव भारत लाल ने इंटर्नशिप पूरी करने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने आत्मनिरीक्षण का महत्व और परिवर्तन का उत्प्रेरक बनने के लिए अपने कार्यों के चिंतन पर बल दिया।
श्री लाल ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं है। उन्होंने प्रतिभागियों से इंटर्नशिप के दौरान सीखी गई बातों को आत्मसात करने का आग्रह किया जिससे संवेदनशीलता और जवाबदेही विकसित हो। श्री लाल ने कहा कि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक नागरिक बनें। इस कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के विश्वविद्यालय स्तरीय 71 विद्यार्थियों ने भाग लिया।