दिसम्बर 5, 2025 6:58 पूर्वाह्न

printer

एनआईए ने एक संगठित अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी मामले में 4 लोगों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जाँच अभिकरण-एनआईए ने एक संगठित अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए की 22 टीमों ने तीन राज्यों में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जिनमें बिहार के नालंदा, शेखपुरा और पटना ज़िलों की सात जगहें, उत्तर प्रदेश के औरैया ज़िले में 13 जगहें और हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले में दो जगहें शामिल हैं।

 

तलाशी के दौरान इन टीमों ने बड़ी मात्रा में विभिन्न बोर के हथियार और गोला-बारूद, एक करोड़ रुपये से ज़्यादा की नकदी, कई डिजिटल और आपत्तिजनक डेटा वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा नकली और संदिग्ध पहचान पत्रों सहित आपत्तिजनक दस्तावेज़ ज़ब्त किए।

 

तलाशी के बाद एनआईए की टीम ने पटना से शशि प्रकाश, शेखपुरा से रवि रंजन सिंह तथा कुरुक्षेत्र से विजय कालरा और कुश कालरा को अवैध गोला-बारूद की तस्करी और खरीद-बिक्री में शामिल एक बड़े सिंडिकेट में उनकी सक्रिय संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। एन आई ए ने बताया कि गोला-बारूद हरियाणा से तस्करी करके उत्तर प्रदेश लाया जा रहा था जो बिहार और देश के अन्य हिस्सों में पहुँचाया जा रहा था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला