राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने उग्रवादी समूह पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक से जुड़े एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। यह उग्रवादी पिछले वर्ष नवंबर में मणिपुर के ज़ैरावन गांव में एक महिला की हत्या और कई घरों में आग लगाने तथा लूटपाट के प्रमुख अपराधियों में से एक था।अभिकरण के अनुसार, राजकुमार मैपाकसना को केरल के कन्नूर जिले से गिरफ्तार किया गया। एजेंसी अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है।
अभिकरण ने मणिपुर के तेग्नोपाल जिले के मोरेह इलाके में आईआरबी चौकी पर हमले में शामिल एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। थांगमिनलर माटे को कल असम के सिलचर में पकड़ा गया। पिछले वर्ष 17 जनवरी को इस हमले में मणिपुर पुलिस के एक जवान की मौत हो गई थी। इसमें दो अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।