भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज भारत को टिकाऊ और सुरक्षित परिवहन प्रणाली प्रदान करने के लिए नवोन्मेषी अनुसंधान की आवश्यकता पर बल दिया। श्री कुमारस्वामी ने पुणे में आज केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के अन्तर्गत भारतीय मोटर वाहन अनुसंधान संघ के अंतर्राष्ट्रीय मोटर वाहन प्रौद्योगिकी संगोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने शोधकर्ताओं और उद्यमियों से आत्मनिर्भर भारत मिशन के अन्तर्गत स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को विकसित करने का आह्वान किया। श्री कुमारस्वामी ने वैकल्पिक ईंधन, इलेक्ट्रिक वाहनों और उन्नत सुरक्षा प्रणालियों जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए केंद्रित प्रयासों का आग्रह किया।
News On AIR | जनवरी 27, 2026 7:22 अपराह्न
एच.डी. कुमारस्वामी ने टिकाऊ और सुरक्षित परिवहन के लिए नवोन्मेषी अनुसंधान पर जोर दिया