एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विजयवाड़ा के लोक भवन में आयोजित अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य स्थापना दिवस समारोह में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश को भोर की रोशनी से जगमगाते पहाड़ों की भूमि बताया।
यह अपनी धुंध भरी चोटियों, मठों, झीलों और जीवंत परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। मिजोरम के संदर्भ में उन्होंने इसके 84 दशमलव पांच प्रतिशत वन क्षेत्र और विविध जनजातीय आबादी का उल्लेख किया और बांस के डंडों के साथ लयबद्ध समन्वय में किए जाने वाले लोकप्रिय मिज़ो चेराव या बांस नृत्य का भी जिक्र किया।
राज्यपाल ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों की समझ को बढ़ावा देती है, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है और नागरिकों के बीच एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित करती है।