एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान के तहत देशभर में सितम्बर माह तक अस्सी करोड़ और मार्च दो हजार पच्चीस तक एक सौ चालीस करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में तीन करोड़ पच्यासी लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इस महावृक्षारोपण अभियान की शुरूआत ग्यारह जुलाई को नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। राज्य के सभी जिलों में ग्राम और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान की शुरूआत की थी।