सितम्बर 27, 2024 8:59 अपराह्न

printer

एक पेड़ मां के नाम अभियान में यूपी शीर्ष पर, 26 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधे लगाए

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान में भी यूपी शीर्ष पर है। अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 26 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा कि पूरे देश में इस अभियान के तहत 80 करोड़ 84 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश टॉप पर है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण महाभियान में सहभागी रहे। सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और उत्तर प्रदेश के कर्मठ कर्मचारियों को बधाई दी है।