सितम्बर 27, 2024 11:13 पूर्वाह्न

printer

एक पेड़ मां के नाम अभियान में अव्वल उत्तर प्रदेश, अब तक रोपे गए 26 करोड़ से ज्यादा पौधे

जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किये गये ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बड़ी सफलता हासिल हुयी है। इस अभियान में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया था जिसे 30 सितम्बर से पांच दिन पहले ही हासिल कर लिया गया है।

 

इस अभियान में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा है। 25 करोड़ 25 लाख पौधरोपण के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान में 26 करोड़ 47 लाख पौधे रोपे गये। प्रदेश की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह कीर्तिमान प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के प्रति प्रदेशवासियों की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है।