मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 8, 2024 11:00 पूर्वाह्न

printer

एक के बाद एक विवादों से घिरती जा रही है सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार एक के बाद एक विवादों से घिरती जा रही है। नया विवाद सीएम सुक्खू के नाश्ते के लिए मंगाए गए समोसे को सीएम के सुरक्षा कर्मियों द्वारा खाने जाने से पैदा हो गया है। मामला 21 अक्टूबर का है और मामले पर सीआईडी की जांच शुरू हो गई है।

 

समोसा विवाद पर जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछा गया तो उन्होंने ने प्रश्न का जवाब देने के बजाय धन्यवाद कहके प्रश्न टाल दिया। वहीं भाजपा ने समोसा विवाद पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है और सुक्खू सरकार पर विकास की चिंता के बजाय समोसे की चिंता करने की बात कही है।