फ़रवरी 26, 2025 8:41 अपराह्न

printer

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में आगामी शिक्षण सत्र के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा दो मार्च को होगी

छत्तीसगढ़ में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में आगामी शिक्षण सत्र के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा दो मार्च को होगी। यह परीक्षा प्रदेश के छब्बीस जिलों में स्थित एक सौ इंक्यावन परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

 

इसके लिए लगभग बयालीस हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक होगी। वर्तमान में प्रदेश में पचहत्तर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें दस कन्या, छह बालक और उनसठ संयुक्त विद्यालय शामिल हैं।