मार्च 20, 2025 12:50 अपराह्न

printer

एएफसी बीच सॉकर एशियन कप 2025, आज भारत का सामना थाईलैंड से होगा

एएफसी बीच सॉकर एशियन कप 2025 फुटबॉल में, आज शाम भारत का सामना थाईलैंड से होगा।  थाईलैंड के पटाया में ये मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत 18 साल बाद बीच सॉकर प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। टीम के मुख्‍य कोच मोहम्मद फैजल बिन सूद ने लगभग दो दशक के बाद प्रतियोगिता में भारत की वापसी पर कहा है कि टीम का ध्यान रक्षात्मक संगठन की मज़बूती पर है।