एशियाई फ़ुटबॉल परिसंघ-एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर में आज भारत ब्रुनेई दारुस्सलाम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह मैच थाईलैंड के चोनबुरी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से खेला जाएगा।
भारत की अंडर-17 टीम का नेतृत्व मुख्य कोच इश्फाक अहमद कर रहे हैं। क्वालीफायर के लिए भारत की ब्लू टाइगर्स को ग्रुप डी में रखा गया है। इसी ग्रुप में थाईलैंड, ब्रुनेई दारुस्सलाम और तुर्कमेनिस्तान भी शामिल हैं। क्वालीफिकेशन फेज में 10 ग्रुप शामिल हैं, जिनमें से विजेता ग्रुप और इसके बाद आने वाली पांच सर्वश्रेष्ठ टीमें एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2025 में खेलेंगी।