फ़रवरी 20, 2026 1:57 अपराह्न

printer

एआई को विश्वसनीय डेटा, नैतिक शासन और सार्वजनिक जवाबदेही पर आधारित होना चाहिए: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई को विश्वसनीय डेटा, नैतिक शासन और सार्वजनिक जवाबदेही पर आधारित होना चाहिए। नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत प्रौद्योगिकी के उपय़ोग से समावेशिता, पारदर्शिता और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना है। 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला कृषि वर्ष के रूप में मनाने का जिक्र करते हुए श्री फडणवीस ने कहा कि एआई समाधानों को महिला किसानों पर ध्यान केंद्रित करके तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई स्थानीय मौसम पूर्वानुमान, प्रारंभिक प्रकोप चेतावनी, सटीक सिंचाई, उर्वरक मार्गदर्शन, फसल संबंधी जानकारी के आधार पर क्रेडिट स्कोरिंग और पारदर्शी, पता लगाने योग्य आपूर्ति श्रृंखलाएं प्रदान कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने वेंचर कैपिटल फंड, इम्पैक्ट इन्वेस्टर्स, बहुपक्षीय विकास बैंकों, कॉर्पोरेट इनोवेशन आर्म्स और परोपकारी संस्थाओं को ग्रामीण एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने में महाराष्ट्र के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।