फ़रवरी 27, 2026 2:02 अपराह्न

printer

एआई के उपयोग में विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि एआई के उपयोग में विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है। आज दोपहर नई दिल्ली में एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित राइजिंग भारत समिट को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने एआई परिवर्तन को गंभीरता से लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर कदम सक्रिय रूप से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिभाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रही है और इस दिशा में राज्य सरकारों को भी काफी प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने लगभग चार साल पहले आईटी उद्योग के साथ साझेदारी में फ्यूचर स्किल प्रोग्राम शुरू किया था।