इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 के हिस्से के रूप में आयोजित किए जा रहे एआई और उसके प्रभाव पर अनुसंधान संगोष्ठी को राष्ट्रीय और वैश्विक अनुसंधान समुदाय दोनों से 250 से अधिक निवेदन प्राप्त हुए हैं। यह शिखर सम्मेलन इस महीने की 18 तारीख को नई दिल्ली में होने जा रहा है। इसमें ग्लोबल साउथ देशों के पोस्टर ट्रैक के तहत 30 चुने हुए पोस्टर, इंडिया फोरम शोकेस से 15 और स्टूडेंट्स शोकेस के तहत 15 पोस्टर दिखाए जाएंगे।
ग्लोबल साउथ अनुसंधान और पोस्टर शोकेस के दौरान, ग्लोबल साउथ देशों के विद्यार्थियों और सहयोगी दलों द्वारा अनुसंधान पोस्टरों का एक शानदार प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम, थीम पर फोकस और भागीदारी के तरीकों सहित एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 के बारे में और अधिक जानकारी शिखर सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट – https://impact.indiaai.gov.in पर उपलब्ध हैं।