फ़रवरी 5, 2026 3:35 अपराह्न

printer

एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट 2026 ‘लोग, ग्रह और प्रगति’ के तीन स्तंभों पर केंद्रित

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव और इंडिया एआई मिशन के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिंह ने आज कहा कि आगामी एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट 2026 को ‘लोग, ग्रह और प्रगति’ के तीन स्तंभों पर केंद्रित किया गया है।

सभी के लिए एआई विषय पर आयोजित सम्मेलन में मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिंह ने भारत को विश्व का तकनीकी भंडार बताया और कहा कि एआई आर्थिक विकास और रोजगार में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने देश के सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की भी सराहना की। स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एआई के उपयोग के बारे में मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन और विनिर्माण के क्षेत्र में इस क्षमता का लाभ उठा सकता है। उन्‍होंने कहा कि शिखर सम्मेलन का उद्देश्य एआई को गतिशील प्रवर्तक और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक प्रमुख चालक के रूप में स्थापित करना है।

    इस बीच, नीति फ्रंटियर टेक हब की मुख्य आर्किटेक्ट देबजानी घोष ने कहा कि एआई कौशल विकास भारत की एआई रणनीति का मुख्य आधार है, जो इस क्षेत्र में नए अवसर खोलेगा। उन्होंने  कहा कि उत्पादकता में एआई को शामिल करने की क्षमता एमएसएमई विशेष रूप से छोटे और सूक्ष्म उद्यमों के लिए महत्वपूर्ण है।

     पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 इस महीने की 16 तारीख से शुरू होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला