दिसम्बर 5, 2025 7:35 पूर्वाह्न

printer

एआईए एफ सुपर कप फुटबॉल में गोवा में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट बंगाल ने पंजाब एफसी को 3-1 से हराया

एआईए एफ सुपर कप फुटबॉल में कल गोवा में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट बंगाल ने पंजाब एफसी को 3-1 से हरा दिया। मोहम्मद वसीम राशिद, केविन सिबिल और सॉल क्रेस्पो ने ईस्ट बंगाल के लिए एक-एक गोल किया, जबकि डेनियल रामिरेज़ ने पंजाब के लिए एकमात्र गोल किया। फाइनल में ईस्ट बंगाल का सामना एफ सी गोवा से होगा। एफ सी गोवा ने दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई सिटी एफ सी को हराया।