जुलाई 4, 2025 10:13 अपराह्न

printer

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: बर्मिंघम टेस्ट में इंग्‍लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमटी, भारत को मिली 180 रन की बढ़त

 
 
बर्मिंघम में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे क्रिकेट टेस्‍ट मैच में मेजबान इंग्‍लैंड ने अपनी पहली पारी में 407 रन बनाए। इंग्‍लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने 158 रन बनाए और जैमी स्‍मिथ 184 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी के आधार पर भारत को 180 रन की बढ़त हासिल हो गई है।
 
 
भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 6 और आकाशदीप ने 4 विकेट लिए।
 
 
इससे पहले, भारत ने कप्‍तान शुभमन गिल के शानदार 269 रन की बदौलत अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे। पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्‍लैंड 1-0 से आगे है।