अगस्त 21, 2024 5:02 अपराह्न

printer

एंटनी ब्लिंकन ने मिस्र के राष्ट्रपति को बंधकों की रिहाई और गजा में मानवीय सहायता के लिए धन्यवाद दिया

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने और गजा में मानवीय सहायता बढाने की अनुमति देने तथा युद्धविराम वार्ता में मध्यस्थता के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को धन्यवाद दिया। श्री ब्लिंकन ने क्षेत्रीय तनाव रोकने के लिए मिलकर काम करने के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने स्विट्जरलैंड वार्ता में मिस्र की सक्रिय भागीदारी का स्वागत किया। श्री ब्लिंकन ने सूडानी नागरिकों के लिए निर्बाध मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने के महत्व पर ध्यान दिया। श्री ब्लिंकन कल मिस्र के अल-अलामीन पहुंचे थे।