महत्वकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में सामरिक दृष्टि से एक बड़ा बदलाव किया गया है। परियोजना का अब सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कर्णप्रयाग होगा। यहां अब 22 ट्रैक के बजाय 26 रेलवे ट्रैक विकसित किए जाएंगे। इसके लिए रेलवे विकास निगम ने 611 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी कर दिए हैं। रेलवे विकास निगम के उप महाप्रबंधक ओपी मालगुड़ी ने बताया कि निगम ने यह फैसला कर्णप्रयाग की सामरिक महत्ता के चलते लिया है। उन्होंने बताया कि ये अतिरिक्त चारों ट्रैक दो सुरंगों के अंदर बनाए जाएंगे।
Site Admin | फ़रवरी 12, 2025 10:37 पूर्वाह्न
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत कर्णप्रयाग स्टेशन का होगा विस्तार