मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 2, 2024 8:30 अपराह्न

printer

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नाव दुर्घटना में मृत हुए लोगो के परिजनों से श्योपुर पहुँच कर मुलाकात की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नाव दुर्घटना में मृत हुए लोगो के परिजनों से श्योपुर पहुँच कर मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। मंत्री श्री तोमर अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। उन्होंने श्योपुर जिले में रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहे 11 लोगों से भरी नाव सीप नदी में डूबने से हुए हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदय विदारक घटना पर गहन दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से दुर्घटना में सभी मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान कर आर्थिक सहायता दी जायेगी। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला