होली के दौरान यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए, उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने कल नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य होली के दौरान भीड़ प्रबंधन, यात्री सुरक्षा और स्वच्छता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना था।
इस दौरान, महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर यात्रियों से बातचीत की। उत्तरी रेलवे ने एक बयान में कहा कि यात्रियों ने होली के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
श्री पांडे ने स्टेशन कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों से भी बातचीत की और उन्हें भीड़ के दौरान यात्रियों के प्रति सतर्क और संवेदनशील रहने के कहा।