जनवरी 5, 2026 2:43 अपराह्न

printer

उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस से माफी की मांग की

भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम का समर्थन करने के लिए कांग्रेस से माफी की मांग की है। नई दिल्ली में आज पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम को कांग्रेस और उसके समर्थकों की सहानुभूति के साथ विदेशों से भी पत्र मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देश को बांटने के उद्देश्य से किया गया एक गंभीर अपराध है। श्री पूनावाला ने कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने इन दोनों की जमानत याचिका खारिज करने के साथ यह भी कहा है कि आतंकवाद और दिल्ली में दंगे का अपराध प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होते हैं।