जनवरी 26, 2026 10:44 पूर्वाह्न

printer

उप-हिमालयी प. बंगाल, सिक्किम और यूपी के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान है। केरल और माहे के कुछ इलाकों में दिन में गरज के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।