जून 16, 2024 7:41 पूर्वाह्न | Jagdeep Dhankhar | Vice President

printer

उप-राष्‍ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ संसद भवन परिसर में करेंगे नव-न‍िर्मित प्रेरणा-स्थल का उद्घाटन

उप-राष्‍ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ आज संसद भवन परिसर में नव-न‍िर्मित प्रेरणास्‍थल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

    

प्रेरणा-स्थल का निर्माण संसद भवन परिसर में, महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर एक ही स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया गया है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला