छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बालोद में एक तहसीलदार और एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। श्री शर्मा ने बालोद में समीक्षा बैठक के दौरान मार्री बंगला देवरी के तहसीलदार को किसानों की शिकायत पर निलंबित कर दिया। वहीं, गुरुर थाना प्रभारी को भी कानून व्यवस्था में लापरवाही बरतने के कारण हटाने का आदेश दिया। वहीं, समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कमियां पाए जाने पर फटकार भी लगाई।
अपने दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ने जिले में सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने, अस्पताल में लोगों के लिए सोनोग्राफी की व्यवस्था करने और जिले के सभी मुख्यालयों में स्थित प्राइमरी स्कूलों में बायोमैट्रिक और सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।
Site Admin | जुलाई 15, 2024 7:40 अपराह्न
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बालोद में एक तहसीलदार और एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है