मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 17, 2024 10:45 पूर्वाह्न

printer

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुकुंदपुर में वॉक इन एवियरी का लोकार्पण किया

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर में 3 करोड़ की लागत से निर्मित वॉक इन एवियरी का लोकार्पण किया। इस एवियरी में लगभग एक करोड़ की लागत से करीब एक हजार से अधिक प्रजाति के विदेशी पक्षियों को रखे जाने की व्यवस्था की जायेगी। उल्लेखनीय है कि व्हाइट टाइगर सफारी में वाक इन एवियरी का निर्माण 2 वर्ष पहले शुरू किया गया था।

 

3200 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में 14 मीटर ऊंचाई के इस डोम के आकार की संरचना का एग्जॉटिक स्ट्रक्चर यूनिक और देश की सर्वश्रेष्ठ एवियरी में शामिल है। एवियरी के लिए 14 लाख के विदेशी पक्षी अडानी ग्रुप और 6 लाख रूपये के अल्ट्राटेक ने प्रदान किये है। एनटीपीसी और एनसीएल द्वारा लगभग 80 लाख रूपये के विदेशी पक्षी एवियरी के लिये दिये जायेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला