प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंचे। काशी के बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन पूजन के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलें में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्लूडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड यात्रा को देखते हुए कांवड़ियों के मार्गों को हर हाल में सुगम रखा जाए। उप मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और संगठन को मजबूत बनाने के मंत्र दिये।
Site Admin | अगस्त 2, 2024 9:43 अपराह्न
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन पूजन किए
