जुलाई 8, 2024 8:16 अपराह्न

printer

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 94 विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 करोड़ 73 लाख रुपए के 94 विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने की। ये विकास कार्य पन्द्रहवें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद और निकाय मद के तहत स्वीकृत किए गए हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव और विधायक श्री शुक्ला ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत खेल परिसर में नीम के पौधे भी लगाए।