मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 25, 2023 4:41 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

उपायुक्त विशाल सागर ने लोगों से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे को लेकर सतर्क रहने की अपील की

देवघर जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए उपायुक्त विशाल सागर ने लोगों से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बचाव के लिए सतर्क अपने घर और आसपास साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा है। डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी संक्रमित एडीस मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर सामान्यता दिन में काटता है और यह स्थिर पानी में पनपता है। डेंगू का असर शरीर में 3 से 9 दिनों तक रहता है। इससे शरीर में अत्यधिक कमजोरी और प्लेटलेट्स लगातार गिरने लगता है। वहीं चिकनगुनिया का असर शरीर में 3 माह तक होता है। गंभीर स्थिति में यह बीमारी 6 माह तक रह सकती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला