रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान भी किया। इधर, देवघर नगर निगम क्षेत्र के तहत सभी 36 वार्डों में भी आज श्रमदान के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। वहीं, जामताड़ा जिले में समाहरणालय परिसर और सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंड स्थित सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाते हुए श्रमदान किया गया। वहीं, रांची स्थित आयकर विभाग के परिसर में आज 1 घंटे तक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इधर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीआरपीएफ की 26वीं बटालियन के कमांडेंट की अगुवाई में बोकारो जिले के सदर अस्पताल में 1 घंटे तक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
News On AIR | अक्टूबर 1, 2023 8:01 अपराह्न | Jharkhand | रांची
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की
