उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि दार्जिलिंग समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उच्च सांस्कृतिक मानकों को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। नई दिल्ली में आज उपराष्ट्रपति भवन में दार्जिलिंग युवा संघ के सदस्यों से बातचीत में श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र सर्वोपरि की अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित होना चाहिए।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हितों के बीच सामंजस्य आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण नागरिकों और सरकार दोनों के लिए सर्वोपरि होना चाहिए।