अक्टूबर 6, 2025 4:20 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा सचिवालय का दौरा किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज राज्यसभा सचिवालय का दौरा किया। उन्होंने सचिवालय के अधिकारियों से बातचीत की। उन्‍होंने सदन तथा उसके सदस्यों को विधायी, प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक सहायता प्रदान करने में सचिवालय की भूमिका सहित इसके कामकाज की समीक्षा की। उपराष्ट्रपति के समक्ष सचिवालय के विभिन्न विभागों और पहलों पर प्रकाश डालते हुए एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई।