मार्च 21, 2026 8:28 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले दिन, वे नागपुर के महर्षि व्यास सभागार में भारतीय युवा संसद के 29वें राष्ट्रीय सत्र के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद, वे मुंबई में रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह और 64वें जैन दीक्षा समारोह में भाग लेंगे। दौरे के दूसरे दिन, श्री राधाकृष्णन पुणे में निसर्गोपचार आश्रम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला